कौन गधा तम्बाकू खाता है - Who's donkey chewing tobacco
बीरबल तम्बाकू खाया करते थे, मगर अकबर बादशाह नहीं खाते थे। एक दिन अकबर बादशाह को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तम्बाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के लिए छुड़वा दिया। जब गधे ने तम्बाकू नहीं खाई तो अकबर बादशाह बोले- “बीरबल! देखो, तम्बाकू कैसी बुरी चीज है। इसे गधा तक नहीं खाता। “
“हां जहांपनाह! यह सच है, गधे तम्बाकू नहीं खाते, इंसान ही खाते हैं“, बीरबल ने जवाब दिया।
बीरबल का यह कटाक्ष सुनकर बादशाह अकबर शर्म से पानी-पानी हो गए।
if u like the post please like and shear
No comments