
दांतों के लिये जडीबुटी
कोको
कोको को दांतों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व मसूड़ों के फूलने व दांतों को सड़ने से बचाते हैं।
अजवाइन
रोज खाने के बाद थोड़ी-सी अजवाइन खाना दांतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अजवाइन दांतों को नेचुरली ब्रश कर देता है और सलाइवा को भी बढ़ाता है।
सेब
मसूड़ों को हेल्दी और दांतों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक सेब खाना बहुत अच्छा होता है। सेब खाने से दांतों की सफाई होती है। मुंह की लार में वृद्धि होती है। इसके कारण दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया टिक नहीं पाते हैं।
दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। रोजाना दो गिलास दूध पीने से दांतों को बहुत लाभ होता है।
तिल
तिल चबाना भी दांतों के लिए बहुत लाभदायक होता है। तिल से कैल्शियम मिलता है। यह दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही, इन्हें चबाने से दांतों में जमा हुआ प्लाक भी खत्म होता है।
चीज
चीज और पनीर दांतों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। चीज व पनीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों को मजबूत बनाता है। अगर आपके दांतों में सड़न होने लगी है तो रोजाना चीज का एक छोटा-सा टुकड़ा खाइए। दांतों में होने वाली सड़न रुक जाएगी।
पानी पिएं
कम से कम आठ से दस गिलास पानी रोजाना पिएं। भरपूर मात्रा में पानी पीने से न सिर्फ शरीर से विषैले तत्व बाहर होते हैं, बल्कि दांतों में सड़न जैसी समस्या पैदा नहीं होती है।
कीवी
कीवी फ्रूट विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। शरीर में संतुलित मात्रा में विटामिन सी हो तो कोलेजन का स्तर सही बना रहता है। इससे दांत व मसुड़े, दोनों मजबूत होते हैं।
नाशपाती
नाशपाती एक रेशेदार फल है जो दांतों की सफाई के साथ ही उसे सफेद और मजबूत बनाने का काम भी करता है।
कच्चा प्याज
यदि आप मुंह की दुर्गंध के डर से कच्चे प्याज के सेवन से डरते हैं तो इस डर को अपने मन से हटा दीजिए, क्योंकि ये दांतों के लिए बहुत लाभदायक होता है। कच्चा प्याज दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।
if u like the post please like and shear
No comments