Latest posts

श्री सूर्यनारायण जी की आरती - sri surya narayan ji ki aarti





जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव ।
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता ।
षटपत मन मुदकारी, हे दिनमणि ! ताता ।
जग के हे रविदेव,जय जय जय रविदेव
नभमण्डल के वासी,ज्योति प्रकाशक देवा ।
निज जनहित सुखरासी, तेरी हमसब सेवा ।
करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव ।
कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी ।
निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी
हे सुरवर रविदेव जय जय जय रविदेव

No comments