Latest posts

Tilakut - तिलकुट


सामग्री

सफेद तिल १ प्याला
चीनी आधा प्याला


बनाने की विधि

कड़ाही को गरम करें। अब इसमें मध्यम आँच पर सफेद तिल को भूनें। भूनते समय तिल चटकता है तो थोड़ा ध्यान से भूनना चाहिये।

इस प्रक्रिया में लगभग ५ मिनट का समय लगता है।

तिल को मूसल में कूट लें या फिर ग्राइंडर में मोटा पीस लें। ध्यान रखें कि हमें एकदम मोटा कुटा तिल चाहिए।

अब इसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
स्वादिष्ट तिलकुटा तैयार है।


टिप्पणी

तिलकुटा उत्तर प्रदेश में सकट चौथ और संक्रांति पर बनाया जाता है। इसको बनाना बहुत आसान होता है, और खाने में भी लाजवाब होता है।

सफेद तिल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विशेष रूप से कैल्शियम बहुतायत में होता है।

तिलकुट में महीन शक्कर का इस्तेमाल करें। चाहें तो बूरे का प्रयोग भी कर सकते हैं।
if u like the post please like and shear

No comments