सुंदर और तेज़ आंखों के लिए व्यायाम Exercise for beautiful and sharp eyes
आंखों के लिए व्यायाम
आंखों को सुन्दर बनाने के लिए व्यायाम
सुबह उठते ही सूरज की पहली किरण को आंखों पर डालें। फिर दीवार पर एक बिन्दू लगाकर आंखों को उस पर केन्द्रित करने की कोशिश करें। पलकों को झपकाना नहीं चाहिए। अगर आंखों में से पानी आने लग जाए तो उन्हे बन्द कर लेना चाहिए। दिन में 5 बार इस क्रिया को करना चाहिए। फिर सीधे खड़े होकर छत की तरफ देखना चाहिए और फिर जमीन की तरफ देखना चाहिए। इस क्रिया को जल्दी-जल्दी 8-10 बार करना चाहिए।
अब फर्श पर पालथी मारकर बैठ जाएं। फिर आंखों की दोनों भौंहों के बीच में जोर डालते हुए नजर को केन्द्रित करने की कोशिश करें। जब आंखों से पानी आने लगे या आंखें थकी हुई सी महसूस हो तो उन्हे बन्द करके इस क्रिया को दुबारा करें।
आंखों को दिन में 8-10 बार क्लॉक वाइज तथा एंटी क्लॉक वाइज घुमाना चाहिए।

No comments