Latest posts

व्यायाम से गठिया के दर्द से राहत मिलेगी Exercise will provide relief from arthritis pain



व्यायाम दिलाएगा गठिया के दर्द से आराम


जोड़ों में दर्द का एक प्रमुख कारण आर्थराइटिस है। इसे ही गठिया भी कहते हैं। इसके रोगी के हड्डियों में सूजन, अकड़न और जोड़ों में दर्द होता है। ऐसा जोड़ों में यूरिक एसिड जम जाने से होता है। यूरिक एसिड के जमने से मरीज के जोड़ों में गाठें भी बन जाती हैं। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। मगर अधिकतर मामलों में यह अधिक उम्र के लोगों में ही होता है।

गठिया के लिए व्यायाम
गठिया के शिकार लोगों को व्यायाम के साथ साथ हाइलुरोनन का इंजेक्शन से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है। व्यायाम से भी जोड़ों के दर्द में लाभ होता है।

व्यायाम ही बेहतर उपाय
मांसपेशियों में दर्द का कोई निश्चित या प्रमाणित कारण नहीं है। माना जाता है कि शरीर पर एटमोस्फेरिक प्रेशर समान रूप से पड़ता है और शरीर को इसकी आदत होती है। मौसम के ठंडे होने पर प्रेशर में परिवर्तन होता है। कोशिकाओं में भी खिंचाव होता है। इसी कारण दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। यह थ्योरी सर्वमान्य नहीं है, क्योंकि सभी लोगों को यह समस्या नहीं होती। दूसरी थ्योरी है कि ठंड के दिनों में लोग घर से कम निकलते हैं और फिजिकल एक्टीविटी भी कम हो जाती है। इस कारण कैल्शियम आयरन के प्रभाव से दर्द की समस्या होती है। अत: ऐसी स्थिति में नियमित व्यायाम और न्यूट्रिशन काफी महत्वपूर्ण है।

if u like the post please like and shear

No comments