ऐसी चीजें जो महिलाओं को पसंद नहीं हैं, पुरुषों में things that are women don't like in men
पुरुषों की वो बातें जो महिलाओं को अक्सर पसंद नहीं आतीं
महिलाओं को हमेशा से ही उन्हें चाहने वाले, प्यार करने वाले, ख्याल रखने वाले, उन्हें पैंपर करने वाले पुरुष पसंद आते हैं। लेकिन हर वक्त अपना अधिकार जताने वाले, गुस्सा करने वाले और घमंडी पुरुषों से वो दूर ही रहना पसंद करती हैं। वो अगर किसी ऐसे ही पुरुष के साथ रिलेशनशिप में हों, तो ज्यादा वक्त नहीं लगता उन्हें इसे खत्म करने में। आज कुछ ऐसी ही वजहों के बारे में जानेंगे, जिनके कारण महिलाएं पुरुषों से दूरी बनाना ही बेहतर समझती हैं।
अधिकार जताने वाले
पुरुषों मे खुद को आगे रखने की चाहत कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। उन्हें लगता है कि वो अपने इस एटिट्यूड से महिलाओं को अपने काबू में रख सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं। अधिकार जताना पुरुषों के अंदर की इनसिक्युरिटी को जताता है। महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं पसंद कि हर काम के लिए उन्हें किसी से पूछना पड़े, कोई उन्हें आदेश दे, उनके पल-पल का हिसाब मांगे, जो ज्यादातर पुरुष करते करते ही हैं। अगर कोई पुरुष ऐसा नहीं करता है तो कई बार रिलेशनशिप में आने के बाद ऐसा बर्ताव करने लग जाता है। इसलिए अपनी गाड़ी, अपने कीमती एक्सेसरीज और अपने रुतबे को दिखाने के बजाय रिलेशनशिप को पूरा वक्त दें।
आत्मविश्वास की कमी
घर, अच्छी गाड़ी, गुड लुक्स, एक अच्छी जॉब, गुड सेंस ऑफ ह्यूमर और ढेर सारे पैसे वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद करती हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन इन सबके साथ जरूरी होता है उनके अंदर का कॉन्फिडेंस। यह महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
अजीब बातें करने वाले
कभी-कभी पुरुष महिलाओं द्वारा सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिए जाते हैं, क्योंकि उनकी इच्छाएं कुछ अजीब और अलग ही होती हैं। उन्हें आपसे नहीं, आपके स्टेटस, आपके लुक्स और आपकी उम्र से मतलब होता है। इस बात से उन्हें कोई लेना-देना नहीं होता कि उनकी पाटर्नर कैसे इतना वक्त निकालकर उनसे मिलने आई हैं। वो बस उनके कपड़े और मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते हैं।
अपने में रहने वाले
ज्यादातर पुरुष जब किसी महिला के साथ डेट पर जाते हैं, तो अपने बारे में ही बातें करना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से महिलाएं इंप्रेस होती हैं। लेकिन यह सच नहीं। महिलाओं को शांत, सीरियस बातें करने वाले, रफ एंड टफ पुरुष पसंद आते हैं। इसके साथ ही ऐसे पुरुष जो उनके बारे में, उनके करियर और लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, वो उनसे बात करना पसंद करती हैं। इसलिए जब भी डेट पर जाएं, अपने महिला पार्टनर को बोलने का पूरा मौका दें।
सफाई न रखने वाले
खाने के बाद ठीक से हाथ न धोने वाले, गंदे कपड़े पहने वाले, बालों का ध्यान न रखने वाले पुरुषों को ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है, क्योंकि महिलाएं इन सब पर नज़र रखती हैं। उन्हें साफ-सफाई रखने वाले पुरुष पसंद होते हैं। ये एक ऐसी चीज है जो आदत पर निर्भर है। हो सकता है, आपके लिए ये एक छोटी-सी चीज हो, लेकिन इसके चलते कोई महिला रिजेक्ट कर दे, ये जरूर बड़ी बात है।
काफी अलग आदतों वाले
कम चीनी वाली चाय पीने की आदत, हॉलीवुड की एक्शन फिल्में देखना, स्पोर्ट्स के लिए हूटिंग करना बेशक महिलाओं को पसंद नहीं होता, लेकिन उन्हें सास-बहू वाले सीरियल्स देखने, फोन पर देर तक बातें करने वाले और शॉपिंग में इंटरेस्ट लेने वाले पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे पुरुषों के साथ उनका अच्छा वक्त गुजर सकता है।
शक करने वाले
बात-बात पर शक करने की आदत, फोन चेक करने की आदत, हर बात पर सवाल-जवाब करने वाले पुरुष महिलाओं को बिल्कुल नहीं भाते। ऑफिस में काम के दौरान फोन पर हर बात की जानकारी लेना, किसके साथ आ रही हो, कब जाओगी जैसे सवाल महिलाओं को चुभते हैं। ऐसा करने के लिए उनके पेरेंट्स ही काफी होते हैं। वो इस मामले में किसी और की दखलन्दाजी पसंद नहीं करतीं। पुरुषों के रिजेक्ट किए जाने का सबसे बड़ा कारण उनकी ये आदत होती है।
No comments