Latest posts

गर्भावस्था के दौरान फलों का रस पीने से बच्चे का संपूर्ण विकास होता है Drinking fruit juice during pregnancy results in the complete development of the child


गर्भावस्‍था के दौरान फलों का जूस पीने होता है बच्‍चे का पूर्ण विकास


गर्भावस्‍था में ज्यादा से ज्यादा पोषण वाली चाजें खानी व पीनी चाहिए जिससे आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहें। गर्भावस्था में ताजा फलों के जूस के सेवन से आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगी। डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को रोज एक गिलास जूस पीने की सलाह देते हैं।

इससे महिलाओं को विटामिन व मिनरल मिलते हैं। अगर आप फल नहीं खाना चाहती है तो आप जूस ले सकती है इससे भी आपको वो सारे पोषक तत्व मिलेंगे जो फल से मिलते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में कोल्ड ड्रिंक लेने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें केमिकल्स होते हैं। इसकी जगह आप फ्रूट जूस ले सकती हैं।

गर्भावस्‍था में जूस पीने के फायदे

संतरा व मौसमी का जूस
गर्भावस्था में संतरा व मौसमी का जूस पीने से विटामिन सी मिलता है, जो शिशु की मांसपेशियां व कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। इसके अलावा शिशु को संक्रमण से भी बचाता है। डॉक्टर भी महिलाओं को संतरे का जूस पीने की सलाह देते है क्योंकि यह फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। यह शिशु को जन्म संबंधी समस्याओं से बचाता है। गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होने से शिशु को काफी खतरा हो सकता है। इसलिए इस दौरान उन्हें आयरन से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।

अंगूर का जूस
अगर आप सेहतमंद शिशु चाहती है तो अंगूर का जूस पीएं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है और आपके शरीर को पोषण मिलता है जिससे आपका बच्चा सेहतमंद रहता है। गर्भावस्था में अंगूर का जूस पीने से आपका बच्चे का विकास ठीक से होता है अंगूर का जूस को आप पानी व किसी और फ्रूट जूस में मिलाकर भी पी सकती हैं। इससे आपको जरूरी पोषण व विटामिन मिलते हैं।

क्रेनबेरी का जूस
गर्भावस्था में करौंदा (क्रेनबेरी) का सेवन पोषणयुक्त होता है। क्रेनबेरी जूस में पानी व चीनी मिलाकर इसे पीया जाता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी सेहत भरा होता है। इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल व विटामिन सी पाया जाता है जो गर्भावस्था में काफी फायदेमंद होता है।

सेब का जूस
गर्भावस्था में सेब का जूस लेना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन होता है जो गर्भवती महिला व उसके बच्चे के लिए जरूरी है। हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को सामान्य महिलाओं के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक रक्त की मात्रा चाहिए होती है, इसलिए आयरन की जरुरत भी बढ़ जाती है।

if u like the post please like and shear

No comments