गर्भावस्था के दौरान घरेलू व्यायाम Home exercise during pregnancy
गर्भावस्था के दौरान घर पर किए जाने वाले व्यायाम
सही स्थान का चुनाव करें
सबसे पहले अपने घर में उस जगह का चुनाव करें जहां आप खाली समय में व्यायाम कर सकें। व्यायाम करने वाली जगह पर पर्याप्त रोशनी व हवा होनी चाहिए। ज्यादा गर्म या ठंडी जगह का चुनाव नहीं करें। आप चाहें तो टीवी देखते हुए भी व्यायाम कर सकती हैं। इससे आपका मनोरंजन भी होता रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो वीडियो की मदद से भी व्यायाम कर सकती हैं। इसके लिए आपको जैसे-जैसे स्क्रीन पर दिख रहा है उसी के अनुसार व्यायाम करते रहें। अगर आप व्यायाम करते हुए थकान व चक्कर महसूस कर रहीं है तो व्यायाम करना बंद कर दें और थोड़ी देर आराम करें।
स्ट्रेचिंग व्यायाम
गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से मांसपेशियां लचीली व गर्म होती है। इससे गर्भावस्था में प्रसव के समय काफी फायदा मिलता है। जानें व्यायाम के बाद स्ट्रेचिंग करने के कुछ आसान टिप्स।
गर्दन को घुमाएं
अपनी गर्दन व कंधो को रिलैक्स रखें। सिर को आगे झुकाएं। धीरे-धीरे अपने सिर को दाहिने कंधे की ओर घुमाएं फिर वापस सिर को बीच में लाएं उसके बाद सिर को बाएं कंधे की तरफ घुमाएं। इस तरह से इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे चार बार दोहराएं।
कंधों का घुमाएं
अपने कंधो को आगे की ओर लाएं फिर उन्हें ऊपर की ओर उठाएं अपने कानों की तरफ उसके बाद पीछे की तरफ नीचे झुकाएं। इस प्रक्रिया को दोनों ओर चार बार दोहराएं।
स्विम
अपनी दाहिनी बांह को ऊपर उठाएं और अपने शरीर को आगे की तरफ फैलाएं और उसे किनारे की ओर मोड़ें। अब इस प्रक्रिया को बाएं बांह के साथ करें। इस तरह से इस व्यायाम को दस बार करें।
जांघों को मोड़ना
अपने एक पैर को दूसरे पैर से करीब दो फीट आगे की ओर रखें। दोनों पंजे एक ही दिशा में हों। अब अगले पैर पर वजन डालते हुए आगे झुकें। पैर बदलकर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
पैर को हिलाएं
अपने पैरों के सहारे बैठे और पंजो को फैलाएं। पैरों को हिलाते हुए ऊपर उठाएं फिर नीचे लाएं।
टखने घुमाएं
पैरों के सहारे बैठें और अपने अंगूठों को रिलैक्स रखें। उसके बाद पंजो को एक बड़ा गोला बनाते हुए घुमाएं। इस प्रक्रिया में अपने पंजों व टखनों का पूरा इस्तेमाल करें। इस तरह से इस व्यायाम को चार बार दायीं तरफ व चार बार बांई तरफ घुमाते हुए करें।
No comments