badam barfi - बादाम बर्फ़ी

बादाम बर्फ़ी
सामग्री
डेढ़ प्याला बादाम
२ प्याले दूध
५०० ग्राम चीनी
१ बड़ा चम्मच बारीक की हुई छोटी इलायची
४ बड़े चम्मच घी
विधि
बादाम को ४ - ५ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें
छीलकर बारीक पीस लें।
पिसे हुए बादाम में दूध और चीनी मिलाकर नॉनस्टिक बर्तन में धीमी आँच पर पकाएँ और चलाती रहें।
चीनी घुल जाने पर घी डालें।
मिश्रण गाढ़ा हो जाने पर गोला बन जाएगा।
इलायची पाउडर मिलाएँ। घी लगी हुई थाली में जमाकर चाकू की सहायता से बर्फ़ी काट लें।
if u like the post please like and shear
No comments