curd puye - दही के पुये
सामग्री:
गेंहू का आटा (Wheat Flour)- 2 कप
इलाइची पाउडर (Cardamom Powder)- आधा चम्मच
खट्टा दही (Sour Yogurt)- 1 कप (फैंटा हुआ)
बूरा (Sugar Powder)- 2 कप
तेल (Oil)- पुयों को तलने के लिए
बनाने की रीत:
दही के पुये बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे को छानकर एक बड़े बाउल में निकाल लें, अब इस छने हुए आटे में फैंटा हुआ दही और इलाइची पाउडर डालकर मिलाते हुए एक बार अच्छी तरह से फैंट लें जिससे पुये के घोल में गुठली न पड़ पाये। दही के पुये बनाने के लिए पकोड़े जैसा गाढा घोल बना लें और अब पुये के इस घोल को ढककर करीब 10 मिनट के लिये रख दें जिससे पुये का घोल अच्छी तरह से फूल जाये। जब तक घोल सेट होगा तब तक हम पुयों को तलने के लिए एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए गैस पर रख दें और एक प्लेट में पिसी हुई चीनी को निकाल लें। अब पुयों का घोल सेट हो गया है और पुयों को तलने के लिए तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है इसलिए अब हम दही के पुये बनायेंगें। पुये बनाने के लिए गरम तेल में एक चमचे से घोल को भरकर एक बार में 2-3 पुये बना लें और फिर पुयों को मीडियम आंच पर कलछी की सहायता से पलट पलट कर सुनहरा होने पर तल कर एक प्लेट में निकाल लें। अब तलें हुए पुयों को पिसी हुई चीनी में दोनों तरफ से लपेट कर एक अलग बाउल में रख लें। इसी तरह से सभी दही के पुयों को बनाकर, पिसी हुई चीनी में लपेट कर तैयार कर लें। स्वादिष्ट दही के पुये (Dahi Ke Puye) बनकर तैयार हो गये है, गरमा गर्म दही के पुयों को सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें।
Note :-
1. दही के पुयों में आप दही की जगह पर खट्टे छाछ या मठ्ठे का भी प्रयोग कर सकते है।
if u like the post please like and shear

No comments