fruit maalapua - फल मालपुआ
सामग्री
१ सेब,
१ बीज निकला हुआ जामफल ( अमरूद ),
१ केला,
१/२ कटोरी पपीते का गूदा (सब कद्दूकस करके मैश किए हुए),
२ कटोरी आटा,
शकर १ कटोरी,
१/२ कटोरी कटे मेवे,
१/२ चम्मच इलायची पावडर, देशी घी ।
विधि
सभी फलों को अच्छी तरह से मैश करें।
आटे को छानकर उसे भी फल में मिला लें।
अब शकर व बाकी सभी सामग्री मिलाकर घोल तैयार करें। नॉनस्टिक पैन में घी गरम करके चम्मच से घोल डालें।
मालपुआ बनाकर दोनों तरफ से सेकें । अब गरमा गरम मालपुओं को रबड़ी के साथ सर्व करें ।
if u like the post please like and shear

No comments