Latest posts

lokki ki barfi recipe - लौकी की लौंज (बर्फी)



लौकी की लौंज (बर्फी)
सामग्री
घिसी हुई लौकी कप
दूध कप, ५०० मिली लीटर
शक्कर बड़े चम्मच
कटे पिस्ता छोटे चम्मच
हरी इलायची
घी छोटे चम्मच
विधि
हरी इलायची के छिलके उतारकर बीजों को दरदरा कूट लें।
एक छोटी थाली या ट्रे की तली को कुछ बूँदे घी की लगाकर चिकना करके अलग रखें।
एक भारी तली की कढ़ाई में दूध उबालें, पहला उबाल आने के बाद आँच को धीमा कर दें दूध को - मिनट के लिए मध्यम आँच पर गाढ़ा होने दें।
दूसरी कढ़ाई में छोटा चम्मच घी गरम करें। इसमें घिसी लौकी डालें और मध्यम आँच पर - मिनटके लिए भूनें।
दूध में भुनी लौकी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ। लौकी को दूध में तबतक पकाएँ जबतक की यह पूरी तरह से दूध को सोख ले। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग २५ मिनट लगते हैं।
शक्कर मिलाएँ और - मिनट के लिए और पकाएँ। इस समय मिश्रण को लगातार चलाना होगा जिससे यह तली में लगने ना पाए।
कुटी हुई इलायची मिलकर इस मिश्रण को पहले से चिकनी की हुई ट्रे पर फैलाएँ। लगभग १५-२० मिनट के लिए जमने दें। (यह ठंडा होकर थोड़ा जम जाता है।)
इस जमे हुए मिश्रण को अपनी पसंद के आकर के टुकड़ों में काट कर कटे पिस्ते से सजा लें।
टिप्पणी-

लौकी की लौज के लिए लौकी को थोड़े मोटे कद्दूकस से घिसना चाहिये ताकि यह दूध में घुटकर हलवा बन जाए। इसके हल्के हल्के टुकड़े ही बरफी / लौज में स्वादिष्ट लगते हैं।
if u like the post please like and shear

No comments