rash malai recipe - रसमलाई

रसमलाई
सामग्री
२५० ग्राम पनीर या छेना
२ लीटर दूध
१ किलो चीनी
थोड़ा केसर
५० ग्राम कटे हुए पिस्ते
५० ग्राम कप पतले कटे हुए बादाम
विधि
पनीर को खूब अच्छी तरह मसल लें।
२ चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और छोटे छोटे गोले बनाकर हल्के हाथ से दबाएँ और अलग रख लें।
२५० ग्राम चीनी में ५०० मि. लि. पानी डालकर हल्की चाशनी बना लें।
इसमें गोले डालें और तेज आंच पर ६ से ८ मिनट तक पका लें।
दूध को गाढ़ा कर लें और चीनी व केसर इसमें मिला दें।
चीनी पूरी तरह घुल जाने पर आंच पर से उतार लें।
अच्छी तरह ठंडा कर लें।
इसमें चाशनी में रखे हुए गोले डाल दें।
बादाम और पिस्ते से सजाएँ और ठंडा परोसेंif u like the post please like and shear
No comments