गर्भवती महिलाओं में अनिद्रा का विकास होना Development of insomnia in pregnant women
गर्भवती स्त्री को अनिद्रा रोग हो जाना Insomnia in pregnancy
इस रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को नींद न आने की समस्या हो जाती है। इस रोग के होने का सबसे प्रमुख कारण अधिक आलसी रहना है तथा अधिक चिन्ता-फिक्र करना है। अधिक भोजन करने के कारण भी नींद नहीं आती है।गर्भवती स्त्री को अनिद्रा रोग हो जाने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-
इस रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को जल्दी पचने वाले भोजन का सेवन करना चाहिए तथा भूख जितनी हो उससे थोड़ा कम भोजन करना चाहिए।
गर्भवती स्त्री को इस रोग से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय में व्यायाम करना चाहिए।
इस रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को खुली जगह पर सोना चाहिए ताकि उसे हर समय स्वच्छ वायु मिलती रहे।
गर्भवती स्त्री को चाय तथा तम्बाकू आदि नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि गर्भवती स्त्री को कब्ज की शिकायत हो तो उसका जल्द ही उपचार करना चाहिए। इस प्रकार से प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करने पर गर्भवती स्त्री को अनिद्रा रोग से छुटकारा मिल जाता है।

No comments