Latest posts

गर्भवती महिला को कब्ज होना Pregnant woman having constipation



गर्भवती स्त्री को कब्ज होना  Constipation during pregnancy


वैसे देखा जाये तो सभी रोगों के होने का मुख्य कारण कब्ज का होना है। कब्ज गर्भावस्था (गर्भकाल) के समय में किसी स्त्री को होना बहुत ही कष्टकारक (रोगी की उत्पत्ति करने वाला) होता है। यह रोग गर्भावस्था में उन स्त्रियों को होता है जो आलस्य भरे जीवन को व्यतीत करती हैं तथा जिनका खान-पान (भोजन सम्बन्धी खाने की समस्या) गलत तरीके का होता है। भय भी कब्ज रोग होने का सबसे प्रमुख कारण है।
गर्भवती स्त्री को कब्ज होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-

कब्ज रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को सुबह के समय में बासी मुंह एक-दो गिलास पानी पीना चाहिए।
कब्ज रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को फल का सेवन करके एक दो दिन उपवास रखना चाहिए।
कब्ज रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को खुली जगह पर टहलना चाहिए।
कब्ज रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को कटिस्नान करना चाहिए तथा इसके बाद एनिमा क्रिया करनी चाहिए और इसके बाद प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करना चाहिए जिसके फलस्वरूप कुछ ही दिनों में यह रोग ठीक हो जाता है।

if u like the post please like and shear

No comments