अगर गर्भवती महिला को खांसी है तो क्या करें What to do if a pregnant woman has a cough
गर्भवती स्त्री को खांसी Cough during pregnancy
गर्भावस्था के समय में यदि किसी स्त्री को खांसी हो जाए तो उस स्त्री को बहुत अधिक परेशानी होती है।
गर्भवती स्त्री को खांसी होने का कारण-
गर्भवती स्त्री को यदि अधिक ठंड लग जाती है तो उसे खांसी हो सकती है। गर्भवती स्त्री की खांसी को दूर करने के लिए सबसे पहले उसे अपने कब्ज का उपचार करना चाहिए फिर प्राकृतिक चिकित्सा से खांसी का उपचार करना चाहिए।
गर्भवती स्त्री को खांसी होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार-
खांसी से पीड़ित गर्भवती स्त्री को सुबह के समय में बासी मुंह एक-दो गिलास पानी पीना चाहिए जिसके फलस्वरूप पेट में कब्ज नहीं बनती है और जिसके फलस्वरूप खांसी भी ठीक होने लगती है।
खांसी से पीड़ित गर्भवती स्त्री को फलों का सेवन करके एक-दो दिन का उपवास रखना चाहिए जिसके फलस्वरूप खांसी ठीक होने लगती है।
खांसी से पीड़ित गर्भवती स्त्री को खुली जगह पर टहलना चाहिए।
खांसी से पीड़ित गर्भवती स्त्री को कटिस्नान करना चाहिए तथा इसके बाद एनिमा क्रिया करनी चाहिए और इसके बाद प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करना चाहिए जिसके फलस्वरूप कुछ ही दिनों में खांसी ठीक हो जाती है।

No comments