गर्भवती महिला को लूज मोशन होने पर क्या करें What to do if a pregnant woman has loose motion
गर्भवती स्त्री को पतले दस्त होना Loose motion during pregnancy
गर्भावस्था के समय में (गर्भकाल के दौरान) यदि किसी स्त्री को पतले दस्त, अतिसार या फिर संग्रहणी हो जाए तो इसका गर्भवती स्त्री पर बहुत बुरा प्रभाव (असर) पड़ता है। इस रोग के कारण स्त्री कमजोर हो जाती है। यदि गर्भवती स्त्री को बहुत दिनों तक पतले दस्त आते हैं तो उसका गर्भपात (गर्भस्राव हो जाना) भी हो सकता है। अधिक दिनों तक पतले दस्त होने के कारण गर्भवती स्त्री की पाचनशक्ति भी कमजोर हो जाती है। जिसके कारण गर्भवती स्त्री को और भी बहुत से रोग हो जाते हैं।
गर्भवती स्त्री के अतिसार (पतले दस्त) होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-
पतले दस्त से पीड़ित गर्भवती स्त्री को जब तक दस्त आना बंद नहीं हो जाता तब तक उसे कुछ भी नहीं खाने को देना चाहिए।
पतले दस्त से पीड़ित गर्भवती स्त्री को ठंडे जल में कागजी नींबू का रस निचोड़कर उस पानी को पीना चाहिए।
इस रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को नारियल पानी पीना भी काफी लाभदायक होता है।
पतले दस्त से पीड़ित गर्भवती स्त्री को रोजाना सुबह के समय में अपने नाभि से नीचे के भाग (पेडू) पर मिट्टी की गीली पट्टी का लेप आधे घण्टे तक करना चाहिए और इसके कुछ देर बाद ठंडे पानी का एनिमा लेना चाहिए और शाम को 20 मिनट तक मेहनस्नान करना चाहिए। इस प्रकार से प्रतिदिन कुछ दिनों तक उपचार करने से गर्भवती स्त्री को पतले दस्त आना बंद हो जाते हैं।

No comments