एक ऐसा व्यायाम जो शरीर की हर मांसपेशी को मजबूत बनाता है An exercise that makes every muscle in the body strong
एक एक्सरसाइज जो बनाएं शरीर की हर मसल को स्ट्रॉन्ग
प्लैंक आर्म एक्सरसाइज
प्लैंक आर्म एक्सरसाइज पेट की मसल्स (इनर कोर मसल्स) को मजबूती देने के लिए एक बेहतरीन व आसान वर्कआउट है। इस करसे मसल्स को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। प्लांक आर्म एक्सरसाइज कई प्रकार से किया जा सकता है। चलिये साधारण फुल प्लांक करने का तरीका जानते हैं।
करने का तरीका
प्लैंक आर्म एक्सरसाइज करने के लिये सबसे पहले पुश-अप्स की स्थिति में आ जाएं।
इसके बाद पैर और कमर को सीधी करें, ध्यान रहे इस दौरान आपका शरीर बीच से झुके नहीं।
अब जितनी देर संभव हो सके इसी स्थिति में रहने का प्रयास करें, इस दौरान सांस को भी रोके रखने का प्रयास करें।
इसकी शुरुआती दो-तीन मिनट से करें और फिर धीरे-धीरे इसी समय बढ़ाते जाएं।
चाहें तो एक्सरसाइज को और भी मुश्किल बनाने के लिए एक पैर या एक हाथ को हवा में उठा लें।
आप चाहें तो साइड प्लांक भी कर सकते हैँ। साइड प्लांक से पसलियों के ऊपर की मसल्स (ऑब्लीक्स) को मजबूती मिलती है। साधारण फुल प्लैंक से अलग इसमें बस एक करवट से इसे किया जाता है।
आर्म एक्सरसाइज के फायदे
टोंड बटक्स (Toned buttocks)
जब भी हम व्यायाम करते हैं इन अंगों के बारे में जानकारी न होने के कारण नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन ग्लूटेल मसल्स (यह हिप्स के पास की एक जगह है) और हैमस्ट्रिंग पैरों को ध्यान में रखकर किया जाना वाला प्लांक व्यायाम करने से नितंबों को मनवांच्छित आकार मिलता है और इसके आसपास अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती है। इससे सेल्यूलाइट भी चला जाता है।
मजबूत कमर
एक्सरसाइज के दौरान, पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। तो, ये एक्सरसाइज गर्दन और रीढ़ की हड्डी को स पोर्ट देती है और इन्हें मजबूत बनाती है। साथ ही प्लांक एक्सरसाइज करने से बहुत देर तक बैठे रहने या भारी बैग्स उटाने की वजह से होने वाला कंधओं का दर्द भी नहीं होता है।
चुस्त व आकर्षक पैर
इस एक्सरसाइज का मुख्य जोर पैरों पर रहता है। कूल्हों से लेकर पंजों को छोर तक की मसल्स इस एक्सरसाइज में शामिल होती हैं। इसकं नियमित अभ्यास से पैरों की मसल्स तो मजबूत होती है साथ ही पैरों को बेहतरीन शेप भी मिलती है।

No comments