टहलना और व्यायाम करने के तरीके Ways to jog and exercise
सैर या टहलना
सैर और व्यायाम करने का तरीका
व्यायाम करने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है सैर करना। यह आसन रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) और दिल के रोगों में लाभदायक है। सुबह के समय सैर करने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। मन भी शान्त और खुश रहता है। रात को भोजन करने के बाद घूमना जरूर चाहिए। घूमते हुए हमेशा शरीर को सीधा तानकर रखें और नजर भी सामने की ओर होनी चाहिए।
शाम को धूप समाप्त होने के बाद भी सैर कर सकते हैं। सैर करते हुए न तो बहुत तेज चलें और न ही बहुत धीरें।
चलते समय चाल इतनी तेज होनी चाहिए कि खून की रफ्तार बढ़ जाएं।
शरीर को ढीला रखकर और लंबे-लंबे कदम भरते हुए चलना चाहिए।
सैर करते समय एड़ी जमीन से छूनी चाहिए।
पैदल चलने से शरीर की फालतू चर्बी कम होती है और वजन ठीक रहता है।
टहलने के लिए ऊंची एड़ी की सैण्डल या जूतो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आरामदायक जूते या स्लीपर पहनने चाहिए।
रोजाना सैर करने से पैरों की मांसपेशियां कस जाती है और टांगे भी मजबूत बनती है।
अगर आप बाग या हरे-भरे माहौल में टहल रहें हो लंबी-लंबी सांसों को खींचे।
अगर पांव में पसीना ज्यादा आता हो तो सूती मौजों का इस्तेमाल करें। यह मोजे नमी को सोख लेते हैं।
उतना ही चले, जितनी शरीर में चलने की ताकत हो अगर थकान लगें तो आराम करें।
ऊपर चढ़ने के लिये लिफ्ट की बजाय सीढ़ी का इस्तेमाल करना चाहिए।
ठण्ड में ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर नहीं निकलना चाहिए। जितने आरामदायक लगें उतने ही कपड़े पहनने चाहिए।
कई बार ज्यादा चलते-चलते पैरों की पिण्डलियां अकड़ सी जाती है। इसके लियें टांगों को झुकाकर मोंड़े। इससे आधे मिनट में ही पैरों की अकड़न दूर हो जाती है।
सैर करते समय दोनों हाथों में एक-एक ईंट या हल्के वजन वाली कोई वस्तु उठाकर चलना चाहिए।

No comments