बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत Habit of sucking thumb by a child
बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत Habit of sucking thumb by a child
परिचय:-
इस रोग में बच्चा हर समय अपने अंगूठे को मुंह में लेकर चूसता रहता है। यदि उसके इस रोग की अनदेखी की जाती है तो बाद में बच्चे को इसकी आदत पड़ जाती है जो बाद में बहुत ही मुश्किल से छूटती है।
बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-
इस रोग को ठीक करने के लिए सबसे पहले बच्चे की माता को ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो। जब मां ऐसे भोजन का सेवन करती है तो उसके दूध में भी कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है और जब बच्चा यह दूध पीता है तो उसे कैल्शियम की मात्रा अधिक मिलने लगती है जिसके प्रभाव से बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छूट जाती है।
जब बच्चा अंगूठे को चूसने के लिए मुंह में डाले तभी मां को उसके अंगूठे को मुंह से निकाल देना चाहिए।
जानकारी-
इस प्रकार से बच्चे का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से करने से बच्चे का अंगूठा चूसने की आदत छूट जाती है।
No comments